राशिफल 23 जून:

राशिफल 23 जून: मुश्किल भरा समय है इसलिए किसी भी तरह के नुकसान से बचना होगाराशिफल :-

पंचांग - आज 21 जून 2018 है और बृहस्पतिवार का दिन, श्री विक्रमी संवत 2075 है और शक संवत 1940, ज्येष्ठ मॉस चल रहा है और शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि है देर रात 3 बज कर 19 मिनट तक, हस्त नक्षत्र है देर रात 1 बज कर 27 मिनट तक, चंद्रमा चल रहें हैं कन्या राशि में, सायन पद्धति के अनुसार सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर रहें हैं अतः वर्षा ऋतु का प्रारंभ हो रहा है, और भूकेंद्रीय पद्धति के अनुसार आज से ही सूर्य दक्षिणायन भी हो रहें हैं.


मेष (Aries) – निजी जीवन में हर संभव तालमेल बनाए रखना होगा, मन में किसी भी तरह की परेशानी को ना बैठाएं और अपने मन को साफ कर लें, अपने साथी सहयोगियों और अपने मित्रों से तालमेल बेहतर करने में मदद जरूर मिलेगी.

क्या करें – हालत कई तरह से मददगार हैं पर अपने काम या कारोबार को लेके मन कुछ परेशान है, ज्यादा मेहनत करने की और ज्यादा जूझने की जरुरत है ताकि आप अपने हालत को संभालते हुए आगे बढ सकें.

क्या ना करें - अपनी मेहनत को किसी भी वजह से कम ना होने दें, आपके थोड़े से प्रयास से आपकी तकदीर आपका पूरा साथ निभाए ऐसा ही कहते हैं आपके तारे इसलिए अपनी कोशिशों से जुड़े रहें, किसी बड़े सपने के पीछे भागने की कोशिश ना करें.



वृषभ (Taurus) - रिश्तों की अहमियत बहुत है आपके मन में इसीलिए कोई प्यार का रिश्ता आपके जीवन में बहुत मायने रखता है, आपकी अच्छाई और आपका समर्पण नजर आ रहा है.

क्या करें - अपने मन में बैठाई हुई घबराहट को हटा देने की जरूरत है, जिंदगी की रुकावटों को समय रहते संभाल लेंगे तो मन में बैठाए हुआ आसमंजस भी दूर हो जाएगा.

क्या ना करें - पैसे को सिर्फ लाभ या समृद्धि के रूप से ना देखें, पैसे से जुड़े किसी ऐसे प्रयास में ना पड़ें जो आपकी देनदारी बढ़ा दे या आपको लोगों से दूर करता चला जाए.



मिथुन (Gemini) – घर परिवार की खुशियां आपके अपने समर्पण से ही बन पाएंगी, आपके विचार बहुत अच्छे हैं पर कभी-कभी आप थोडा घबरा से जाते हैं यही इस समय की कमी है जिसे दूर करना पड़ेगा.

क्या करें - पारिवारिक खुशियां बनानी है तो अपनों पर भरोसा भी करना होगा, किसी भी अंजानी राह पर चलने से बचना होगा ताकि आपके पैसे की स्थिति संभली रहे.

क्या ना करें - किसी प्यार के रिश्ते को अपने अविश्वास की भेंट ना चड़ने दें, अगर कोई बात अच्छी नहीं लग रही है तो खुल के अपनी बात कह लें ताकि दूरियां बढ़ती ना चली जाएं.



कर्क (Cancer) - आपके मन में कुछ बेहतर करने की इच्छा बहुत है पर आपकी मेहनत केंद्रित नहीं है, इसी वजह से अपने पैसे की स्थिति को संभालना भी थोड़ा सा कठिन हो रहा है.

क्या करें - अगर लोगों से विचार नहीं मिलेंगे तो उसका बुरा असर आपकी पारिवारिक स्थिति पर भी आएगा, पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने की हर संभव कोशिश कर लें.

क्या ना करें - अगर हालात आप को अपनों से दूर ले जा रहे हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि कि दिलों के फासले बना लें, अपने मन में बिठाई हुई दुविधाओं को हटा दें ताकि अपनों से जुड़े रहने में कोई कमी ना रह जाए.

आज के दिन में खास - कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन में खास यह है कि लोगों को भी समझें और पैसे के लेनदेन पर भी नजर रखें, जिंदगी की खुशियां थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भी मिलती चली जाएं तो यह भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है.

Comments