Posts

Showing posts with the label हिमाचल प्रदेश समाचार

हिमाचल प्रदेश में बिजली कट

सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंड़ल न-2 ने जानकारी देते हुए बताया 33 केवी गिरीनगर नाहन लाइन पर 33केवी को बदलने तथा मुरम्मत का कार्य किए जाने के कारण 27 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियन्ता ने बताया कि गायत्री मंदिर, यशवंत विहार, जरजा, बनोग, सेन की सैर इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक बन्द रहेगी ! उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में नाहन के कुछ उपरोक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की सप्लाई कुछ समय के लिए बन्द रह सकती है। उन्होंने कहा कि सभी आम जनता से सहयोग की अपील की जाती है। #powercutt