FIFA World Cup 2018:
FIFA World Cup 2018: दक्षिण कोरिया को मात देकर स्वीडन ने की विजयी शुरुआत निजनी नोवगोरोड: फीफा विश्व कप 2018 में सोमवार को ग्रुप एफ के मुकाबले में स्वीडन ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से मात देकर विजयी शुरुआत की। मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन बाजी स्वीडन के हाथ लगी। स्वीडन ने मैच के दौरान गेंद ज्यादातर समय अपने पास रखी लेकिन दक्षिण कोरिया ने भी अपनी तेजी से स्वीडिश डिफेंस को कई बार परेशानी में डाला। मैच का एकलौता गोल स्वीडन के कप्तान एंड्रियास ग्रैनक्विस्ट ने 65वें मिनट में पेनल्टी के जरिए किया। इसके अलावा मैच में और कोई गोल नहीं हो सका। पहले हाफ की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच शानदार खेल देखने को मिला। स्वीडन ने 21वें मिनट में गोल करने का एक शानदार मौका गंवा दिया। पेनल्टी एरिया में मार्कस बर्ग के प्रयास को कोरियाई गोलकीपर जी ह्युनवू ने अपनी चपलता से नाकाम कर दिया। इसके बाद 29वें मिनट में कोरियाई डिफेंस ने एक बार फिर स्वीडिश खिलाड़ियों के गोल करने के प्रयास को सफल नहीं होने दिया। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया के तेज तर्रार आक्र...